फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Salon was made in the kitchen of patients, FIR on accused

मरीजों के किचन में बना दिया था सैलून, आरोपी पर एफआईआर

Tue, 21 Apr 2020 03:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Salon was made in the kitchen of patients, FIR on accused
जिला अस्पताल में बने मरीजों की रसोई में बाल कटवाने और सेविंग के बाद नाई तो पैसे देता प्रभारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए बनाए गए किचन में बाल कटवाने और शेविंग कराने वाले व्यक्ति पर डीएम ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल के एसआईसी को फटकार भी लगाई है। एसआईसी ने प्रकरण की जानकारी से ही इंकार कर दिया था। कार्रवाई से जिला अस्पताल में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में कर्मियों की मिलीभगत से सैलून का संचालन मरीजों के किचन में हो रहा था। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब सोमवार को डीएम के निर्देश पर अस्पताल में फंसे तीमारदारों को खाना देने टीम मंडलीय अस्पताल परिसर पहुंची। उन्होंने देखा कि जिस किचन में मरीजों के भोजन पकाया जाता है उस किचन में एक तरफ भोजन पकाया जा रहा है और दूसरी तरफ कुर्सी लगाकर एक व्यक्ति नाई से शेविंग और बाल कटवा रहा है। जब इसके बारे में पूछा गया तो वह व्यक्ति भड़क गया। खुद को किचन का प्रभारी बताते हुए उलझ गया। वहीं, जब इसकी जानकारी एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह को देने की कोशिश की गई तो गेट पर ही लोगों को गार्ड ने रोक दिया और कहा कि साहब ने किसी को अंदर आने से मना किया है। बाद में बाहर निकले एसआईसी के निर्देश पर उस व्यक्ति को बाहर भगाया गया। हालांकि इस बारे में जब एसआईसी से बात की गई तो उन्होंने ऐसे किसी मामले की जानकारी से ही इंकार कर दिया। कहा कि उन्हें वहां पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। किसी ने मुझे इस बात की जानकारी दी थी, लेकिन जब मैंने वहां पर जाकर देखा तो मुझे वहां पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने इसका संज्ञान लेते हुए एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह को जमकर फटकार लगाई। साथ ही आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई से जिला अस्पताल में हड़कंप मचा है। उधर खबर के प्रकाशन के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल के रसोई में खाने की व्यवस्था दुरुस्त दिखी। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने खाने पर संतोष जताया और अमर उजाला को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed