{"_id":"58e3e6914f1c1bdc315b5307","slug":"sailor-and-passenger-clash-five-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाविक और यात्री भिड़े, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाविक और यात्री भिड़े, पांच जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
पटना नाव पलटी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनापार थाना क्षेत्र के देवाराखास राजा गांव के पास घाघरा नदी के किनारे मंगलवार को नाविक की ओर से अधिक भाड़ा की वसूली किए जाने को लेकर नाविक और यात्रियों में मारपीट हो गई। इसमें मारपीट की इस घटना में पांच यात्री घायल हो गए।
बताते चलें कि देवाराखास राजा गांव के पास घाघरा नदी पर यह विवाद लगभग एक वर्ष पुराना है। नाव के भाड़े को लेकर अक्सर नाविक और यात्रियों में कहासुनी और मारपीट होती है। गोरखपुर जनपद के गोला से देवाराखास राजा गांव के बीच घाघरा नहीं पर नाव का ठेका होता है। यह ठेका नगर पंचायत गोला से होता है।
ठेकेदार पर हमेशा लोगों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायत यात्री करते हैं। मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे गोला से यात्रियों से भरी नाव देवाराखास राजा गांव की ओर आ रही था। घाट पर नाव से उतरते ही यात्रियों का भाड़े को लेकर नाविक से विवाद हो गया। नाविक लोगों से अधिक भाड़ा रहा था लेकिन यात्री जो वाजिब भाड़ा था वहीं दे रहे थे। इस पर नाव में सवार ठेकेदार के आदमियों ने यात्रियों को पीटना शुरू कर दिया। इसमें बांका गांव के रीतेश (14), राकेश (15), देवारा खास राजा के प्रभुनाथ (45), सुरेश (50) और सरिता (42) घायल हो गई।
विज्ञापन
मारपीट होता देख वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया। यात्रियों का आरोप है कि घाघरा पार जाने का किराया प्रति व्यक्ति पांच रुपये है लेकिन 10 रुपये वसूल किया जाता है। इसी प्रकार, नदी पार पशु ले जाने का किराया 150 रुपये तय है लेकिन 300 रुपये की वसूली की जाती है। गांव के ग्राम प्रधान पल्टन यादव ने कहा कि भाड़े को लेकर अक्सर विवाद होता है, जिसे हस्तक्षेप कर शांत कराया जाता है। यात्रियों से अधिक वसूली नहीं होनी चाहिए। हमने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। वहीं, नाविक ने कहा कि हमसे ठेकेदार जो कहेगा हम वहीं भाड़ा वसूलेंगे।