फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sai Vivan Singh won first place in the national spelling competition

Azamgarh News: साईं विवान सिंह ने राष्ट्रीय स्पेलिंग प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

Tue, 16 Jun 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sai Vivan Singh won first place in the national spelling competition
साईं विवान सिंह। संवाद
जहानागंज। टेल्हुआ चकवली गांव के साईं विवान सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय अल्फा स्टार स्पेलिंग परीक्षा 2025-26 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव में खुशी का माहौल है। पिता दीपक सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। नौ वर्ष की आयु में साईं विवान सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया। विवान सेंट अर्नाल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा दो के छात्र हैं। उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिवार में उत्साह का माहौल छा गया। माता रंजन सिंह, बड़े भाई युवराज सिंह सहित सभी ने खुशी व्यक्त की। उधर, जहानागंज भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने भतीजे की सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन

इस दौरान हरिद्वार सिंह, आजाद सिंह, श्याम सिंह, आलोक सिंह ने भी साईं विवान सिंह को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed