फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rushed to take jewelery worth 80 thousand on the pretext of buying

खरीदने के बहाने 80 हजार के जेवरात ले भागा उच्चका

Mon, 05 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rushed to take jewelery worth 80 thousand on the pretext of buying
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव के जोगापट्टी बाजार में स्थित एक सराफा की दुकान पर सोमवार की सुबह जेवरात खरीदने पहुंचा उच्चका 80 हजार के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गया। वहीं उच्चके के साथ आई महिला को दुकानदार ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। सराफा कारोबारी आकाश सेठ की नंदापुर बाजार में महालक्ष्मी ज्वैलर्स की दुकान है। रोज की भांति सोमवार की सुबह भी वह दुकान पर बैठा हुआ था। लगभग साढ़े दस बजे बाइक से एक महिला व पुरुष उसकी दुकान पर पहुंचे और जेवरात दिखाने को कहा। महिला के कहने के अनुसार आकाश जेवरात निकाल कर दिखाने लगा। इसी बीच महिला के साथ आया पुरुष लगभग 80 हजार कीमत के जेवरात लेकर मौके से चंपत हो गया। युवक के जाते ही महिला भी उठ कर जाने लगी तो दुकानदार ने उसे पकड़ लिया। सूचना पुलिस को दी गई तो देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पकड़ कर थाने ले आई। जहां उससे पूछताछ जारी थी। दुकानदार ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज में फरार हुआ उचक्का दिखाई दे रहा है। उसके साथ एक बच्चा भी आया हुआ था जो दुकान के सामने बैठा था। युवक के साथ वह भी फरार हो गया। बजार में सराफा कारोबारी से दिनदहाड़े हुई उच्चकागिरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed