फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rural stopped construction of embankment due to poor construction

घटिया निर्माण देख भड़के ग्रामीण रोका तटबंध का निर्माण

Thu, 11 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rural stopped construction of embankment due to poor construction
सगड़ी तहसील के टेकनपुर रेगुलेटर महुला-गढ़वल बांध पर प्रर्दशन करते सहनूपुर के ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के छोटी सरयू नदी पर बदरहुंआ नाले पर स्थित तटबंध सहनूपुर से कल्याणपुर तक तटबंध की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। गुरुवार को घटिया निर्माण देख सहनूपुर के ग्रामीण भड़क गए और तटबंध का निर्माण रोक दिया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची रौनापार पुलिस ने बाढ़खंड के अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों को आश्वासन देकर प्रदर्शन को समाप्त कराया।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के छोटी सरयू नदी बदरहुवा नाले पर स्थित तटबंध सहनूपुर से कल्यानपुर तक जिसकी लंबाई पांच किमी है। गुरुवार को बाढ़ खंड के द्वारा इस तटबंध की मरम्मत और उच्चीकरण का कार्य किया जा रहा था। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रोक दिया और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि तटबंध का मरम्मत कार्य मानक के हिसाब से नहीं हो रहा है। तटबंध के अगल-बगल जेसीबी मशीन से खुदाई कर मिट्टी को ऊपर डाल दिया गया है। जिससे तटबंध की चौड़ाई कम हो गई है और ऊंचाई बढ़ाने के लिए खानापूर्ति की जा रही है। इससे तटबंध कमजोर हो गया है। ग्रामीणों की मांग है कि महुला गढ़वाल मुख्य तटबंध के बराबर चौड़ाई और ऊंचाई किया जाए। जिससे कि बाढ़ के समय जल का स्तर बढ़ने से यह टूट ना सके। ग्रामीण अधिशासी अभियंता को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर रौनापार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाना चाहा लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। तब पुलिस ने बाढ़ खंड के अधिकारियों से बात की और ग्रामीणों को आश्वासन देकर एक घंटे बाद प्रदर्शन को समाप्त कराया। दिन में 11 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन 12 बजे समाप्त हुआ। इस मौके पर रामायण पटेल, कुबेर सिंह पटेल, अरुण सिंह पटेल, दुर्गा प्रसाद, सोनू गुप्ता, विनोद सिंह, राम सतन पटेल, रामसमुझ, विजयपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed