फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ruckus at wedding ceremony drunkards beat up DJ operator

Azamgarh News : शादी समारोह में हंगामा, शराबियों ने डीजे संचालक से की मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस

Sun, 02 Mar 2025 12:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 02 Mar 2025 12:48 PM IST
सार

शादी समारोह में हंगामा हो गया। शराबी युवकों ने डीजे संचालक से मारपीट की और सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Ruckus at wedding ceremony drunkards beat up DJ operator
हंगामें के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी के समीप मारवाड़ी धर्मशाला में शनिवार की रात डीजे चला रहे युवक की शराबियों से मारपीट हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को नगर के मारवाड़ी धर्मशाला में कटरा मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी थी। कार्यक्रम के दौरान लोग बारातियों के आवाभगत में जुटे थे। तभी कुछ बाराती नशे में धुत होकर पहुंचे उन्होंने डीजे पर गाना बजा रहे युवक को अपनी पसंद का गाना बजाने के लिए कहा।
विज्ञापन


डीजे संचालक ने जब गाना बजाने में आनाकानी करने लगा तो उक्त नशे में धुत युवक आपे से बाहर हो गए। इसके बाद डीजे संचालक और शराबियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट होते देख धर्मशाला के अंदर मौजूद लोगों ने धर्मशाला के मुख्य गेट को बंद कर दिया। किसी ने घटना की सूचना 112 नंबर और नगर कोतवाली को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं जब पुलिस मौके पर पहुंची तो धर्मशाला के मुख्य गेट को अंदर से खोला गया और अंदर मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं इस संबंध में पुलिस कुछ बोलने से इंकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed