फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   " RSS and BJP of intolerance '

'असहिष्णुता की वजह आरएसएस और भाजपा'

Sun, 20 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 20 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
 " RSS and BJP of intolerance '
रीता बहुगुणा
देश को हिंदू-मुस्लिम एकता, धर्म निरपेक्षता की जरूरत है लेकिन आज यहां असहिष्णुता का माहौल है। यह आरएसएस और भाजपा की नीतियों की वजह से है। जो देश के आपसी सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं। चंद लोगों की वजह से देश की गंगा जमुनी तहजीब मैली हो रही है। उक्त बातें हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को नेहरू हाल में हेमवती नंदन बहुगुणा की 27वीं पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी में कही।
विज्ञापन


‘भारतीय समाज में धर्म निरपेक्षता का महत्व’ विषयक संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने हर वर्ग के लोगों का एहतराम किया। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, अबुल कलाम आजाद और पटेल  के सपनों को साकार करने का प्रयास किया। यही वजह है कि आज भी उत्तर  प्रदेश के लोग उस दौर को याद करते हैं। बहुगुणा जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हर धर्म, जाति के लोग अपने आप को एक-दूसरे से  जुड़ा महसूस करते थे।
विज्ञापन


समिति के राष्ट्रीय महामंत्री जेडके फैजान ने कहा कि हर मुसलमान अपने देश से मुहब्बत करता है। खासतौर से हिंदुस्तान के मुसलमान। फिरकापरस्त ताकतें कभी लव जेहाद, घर वापसी का मुद्दा उठाकर बुनियादी समस्याओं से लोगों का ध्यान हटा कर नफरत का बीज बोने का काम कर रही हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रमेश दीक्षित ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा जैसी हस्ती सदियों में पैदा होती है। आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन समाज और देशहित में किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगोष्ठी में पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, शिब्ली नेशनल कालेज के उर्दू विभागाध्यक्ष डा. शबाबुद्दीन, अरविंद जायसवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके राजकुमार पांडेय, लालसा राय, बेलाल अहमद, मुन्नू मौर्य, डा. शौकत, मंसूर आलम, चंद्रपाल सिंह यादव, डा. रामकिशुन, मुन्नू यादव, सुरेंद्र सिंह आदि  उपस्थित रहे। संचालन साजिद खान ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed