फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rs 10 crore sent to parents' accounts under mid-day meal scheme

मध्याह्न भोजन योजना के तहत अभिभावकों के खातों में भेजे गए 10 करोड़ रुपये

Thu, 30 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rs 10 crore sent to parents' accounts under mid-day meal scheme
मध्याह्न भोजन योजना के तहत कोरोना काल में बंद रहे परिषदीय स्कूलों के सवा चार लाख बच्चों की शेष रह गई कन्वर्जन कॉस्ट की धनराशि विभाग ने अभिभावकों के खातों में भेज दी है। शासन ने करीब दस करोड़ रुपये नवंबर से मार्च माह तक के बकाया का भुगतान किया है। हालांकि अभी भी दो माह का भुगतान बाकी है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते 24 मार्च को स्कूल बंद हो गए, जिससे बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना का लाभ नहीं मिला, जितने दिन स्कूल बंद रहे उतने दिनों का राशन व कन्वर्जन कास्ट अभिभावकों के खाते में भेजने के निर्देश दिए गए। राशन तो अभिभावकों को उपलब्ध करा दिया गया, लेकिन धन की कमी के चलते पूरी धनराशि अभिभावकों के खाते में नहीं भेजी जा सकी। प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को 636 रुपये व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए 901 रुपये दिए जाने थे। मार्च में कुछ बच्चों का भुगतान किया गया था। वहीं करीब दस करोड़ रुपये बकाया चल रहा था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नवंबर से मार्च तक का करीब दस करोड़ रुपये भुगतान कर दिया गया है। अब दो माह का बकाया रह गया है। जल्द ही इसका भी भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed