{"_id":"629d8b298695da71537d5e50","slug":"robbery-with-customer-service-center-owner-in-azamgarh-criminals-snatched-rs-three-lakhs-and-absconded","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: थाने से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को लूटा, 3.55 लाख छीनकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: थाने से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को लूटा, 3.55 लाख छीनकर हुए फरार
Mon, 06 Jun 2022 10:35 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:35 AM IST
सार
आजमगढ़ के बरदह कस्बा स्थित चाय की दुकान पर चाय पी रहे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 3.55 लाख की लूट हो गई। घटना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले में हौसला बुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह बरदह कस्बा स्थित चाय की दुकान पर चाय पी रहे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 3.55 लाख की लूट हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने बरदह थाने से चंद कदम की दूरी पर ही घटना को अंजाम दिया। सुबह-सुबह लूट की घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। पुलिस महकमे में भी खलबली देखने को मिली। लुटेरे घटना को अंजाम देकर देवगांव की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
आजमगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंदी पर है। बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी मूरत सरोज पुत्र अमरजीत सरोज ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। बरदह थाने से लगभग 300 मीटर की दूरी पर उसका ग्राहक सेवा केंद्र स्थित है। रोज की भांति सोमवार सुबह लगभग 8 बजे मूरत बैग लेकर बरदह बाजार में पेट्रोल पंप के पास स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
उसके बैग में 3.55 लाख रुपये था। चाय पीने के बाद उसे अपना ग्राहक सेवा केंद्र खोलना था। अभी वह चाय पी रहा था कि बाइक सवार दो बदमाश चाय की दुकान पर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर ही बैठा हुआ था, जबकि दूसरा उतरकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के पास पहुंचा और उसका बैग छीनकर बाइक पर बैठ गया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों बदमाश देवगांव की ओर फरार हो गए। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से चाय की दुकान पर 3.55 लाख की लूट से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस अब बदमाशों के पीछे लगी है।