फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Robbery of two lakhs in Azamgarh revealed, two accused arrested

आजमगढ़ में हुई दो लाख की लूट का हुआ खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2020 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Robbery of two lakhs in Azamgarh revealed, two accused arrested
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चकमुजनी गांव के पास बैंक से रुपए निकाल कर घर जा रहे युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 28 मई को दो लाख रुपये लूट लिए थे। लूट की इस घटना का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया और दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी का दावा किया है। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने लूट के 25 हजार रुपये व एक तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

चकमुजनी गांव निवासी अच्छेलाल अपने भाई व मां के साथ 28 मई को एसबीआई लालगंज पैसा निकालने गया था। बैंक से उसने दो लाख रुपये निकाले और फिर आटो पर सवार होकर गांव के पास उतरा। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज आदि देख कर पुलिस ने छह अभियुक्तों का नाम प्रकाश में लाया। इसमें राजेश यादव निवासी अमरा अराजी देवली थाना गौराबादशाहपुर, सुभाष यादव निवासी बंबावनपुर थाना केराकत, आफताब अहमद निवासी कस्बा देवगांव का नाम अपराध की घटना को अंजाम देने और राजेंद्र प्रसाद यादव निवासी करियागोपालपुर थाना कोतवाली देवगांव, संजय यादव निवासी मुर्तजापुर थाना केराकत और महेश यादव निवासी देवाकलपुर थाना गौराबादशाहपुर का नाम बैंक से ही रेकी करने व मुख्य लुटेरों को कवर प्रोटेक्शन देने की भूमिका में आया। घटना के बाद से ही पुलिस टीम इनकी गिरफ्तारी में लगी थी। बृहस्पतिवार को संजय यादव व महेश यादव को उनके घर पर ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पुलिस ने लूट के 25 हजार रुपये व एक तमंचा भी बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि घटना का मास्टरमाइंड राजेंद्र यादव है। घटना में चिह्नित किए गए चार अभियुक्तों की पुलिस को अभी तलाश है। इनकी जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed