फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Robbery of millions by locking family members in the room

परिजनों को कमरे में बंद कर लाखों की डकैती

Sat, 19 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Robbery of millions by locking family members in the room
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव में शुक्रवार की रात परिवार को बंधक बना कर पांच बदमाशों ने लाखों की डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामिनी को मारपीट कर घायल भी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पांचों फरार हो गए। गृहस्वामिनी की सूचना पर बरदह पुलिस सुबह पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सरायमोहन गांव निवासी रामराजी देवी के घर में शुक्रवार की रात घर के पीछे की खिड़की तोड़ कर पांच बदमाश अंदर घुस आए। रामराजी एक कमरे में सोई थी और उसकी बहु, बेटी व पोता दूसरे कमरे में सोए थे। बदमाशों ने बहु के कमरे की कुंडी बाहर से लगा कर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद घर खंगालना शुरू कर दिया। इस बीच रामराजी की नींद खुल गई तो बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और असलहे के बल पर धमका कर शांत करा दिया। पूरा घर खंगालने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद रामराजी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुटे। सूचना बरदह थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस सुबह पहुंची और मौका मुआयना किया। रामराजी देवी को इलाज के लिए भेजा गया। रामराजी के अनुसार पांच डकैत थे जो कच्छा-बनियान पहने हुए थे। वे लाठी-डंडा व रॉड से लैस थे। पीड़िता के अनुसार डकैत घर में रखे एक लाख रुपये नकद व एक लाख के जेवरात के साथ कुछ अन्य कीमती सामान उठा ले गए हैं।
विज्ञापन

घटना से गांव में दहशत व आक्रोश
बरदह। कच्छा बनियान गिरोह द्वारा घटना को अंजाम देने की जानकारी होते ही ग्रामीणों में दहशत के साथ ही आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोगों का कहना है कि एक बार फिर क्षेत्र में कच्छा बनियान गिरोह सक्रिय हुआ है। यदि पुलिस महकमा समय रहते इनकी गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्रवाई नहीं करता है तो ये आगे भी डकैती की ऐसी घटनाओं को अंजाम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिली है, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जल्द ही बदमाशों का पता लगा कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घायल महिला को इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल कच्छा-बनियान गिरोह द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। - मनोज कुमार सिंह, सीओ लालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed