फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Robbery from the cash counter of the grocery shop on the strength of Ashle

असहले के बल पर किराना दुकान के कैश काउंटर से लूट

Mon, 09 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Robbery from the cash counter of the grocery shop on the strength of Ashle
अहरौला। थाना के निजामपुर बाजार स्थित किरानो की एक दुकान से असलहे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने कैश लूट लिया और भागने लगे। दुकानदार के शोर मचाने पर बाजार वासियों ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। निजामपुर निवासी हनुमान अग्रहरी अपने मकान के एक हिस्से में किराना की दुकान चलाते है। सोमवार को साढ़े तीन बजे के लगभग बाइक सवार दो लोग समान लेने पहुंचे। दुकान पर दुकानदार को अकेला देख दोनों युवकों ने तमंचा निकाल लिया और असहले से हनुमान को आतंकित कर कैशबाक्स में रखे रुपये लूट लिए। इसके बाद दोनों असलहा लहराते हुए दुकान से उतर कर भागने का प्रयास किए। एक युवक बाइक पर बैठ कर भाग निकलने में सफल रहा जबकि दूसरे को हनुमान द्वारा शोर मचाने पर घेर कर पकड़ लिया। उसे माहुल चौक पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाने पर ले जाये जाने पर भी उक्त युवक ने भागने का असफल प्रयास किया। भागने वाला बदमाश लूट के कैश ले जाने में सफल रहा। पीड़ित के अनुसार कैश काउंटर से कुल 15 हजार रुपये लूट लिए गए है। कुछ और कैश था, जिसका आकड़ा उपलब्ध नहीं है। पकड़ा गया बदमाश 2020 में बैंक मित्र से हुई डेढ़ लाख की लूट में भी शामिल था और वह अभी दो माह पूर्व ही जेल से छूट कर आया है। सीओ लालता प्रसाद साहू ने बताया कि उन्हें अभी घटना की पूरी जानकारी नहीं है। यदि ऐसी घटना हुई है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed