फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadways issued alert to prevent accidents

Azamgarh News: हादसे पर अंकुश के लिए रोडवेज ने अलर्ट जारी किया

Sat, 30 Nov 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Roadways issued alert to prevent accidents
शरद ऋतु में बसों के सुरक्षित एवं नियंत्रित संचालन के लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। मुख्यालय की ओर से हादसे पर अंकुश के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्र प्रबंधक को पत्र जारी करके अनुपालन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

यात्रियों को सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए बसों में निर्धारित क्वालिटी के रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने, स्पीड कंट्रोल डिवाइस एक्टिव करने के लिए कहा है। वहीं, विद्युत वायरिंग की दशा ठीक, हेडलाइट, बैक लाइट, टेल लाइट, साइड इंडीकेटर लाइट एवं हार्न सही कराने, बसों में आलवेदर बल्ब लगाने का निर्देश है।
विज्ञापन

आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश जारी होते ही सभी डिपो के एआरएम को सख्त निर्देश दिए गए हैं। हर हाल में सभी को अपनी डिपो की बसों को दुरुस्त करा कर ही सड़क पर जाने देना है। यदि सड़क पर चलती बसों की स्थिति ठीक नहीं पाई गई तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed