फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadways buses plying on roads without fitness and insurance

Azamgarh News: बिना फिटनेस, इंश्योरेंस के सड़कों पर दौड़ रहीं रोडवेज बसें

Tue, 23 Sep 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses plying on roads without fitness and insurance
21 आजमगढ़ रोडवेज। संवाद
आजमगढ़। जिले में बिना फिटनेस व टैक्स बकाए के ही बसें दौड़ रही हैं। इतना ही नहीं बिना परमिट व इंश्योरेंस के बसों का संचालन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से सोमवार को रोडवेज परिसर में खड़ी 13 बसों की पड़ताल की गई। परिवहन विभाग की ओर से लांच किए गए एम परिवहन एप के माध्यम से इसकी जांच की गई तो 13 बसों में सात बसों का टैक्स बकाया, एक का प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं था, एक फिटनेस और परमिट और एक का इंश्योरेंस समाप्त होना मिला।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि डाटा अपडेट नहीं होने से ऐसा है। आजमगढ़ परिक्षेत्र से कुल सात डिपो की निगम और अनुबंधित 557 बसों का संचालन होता है। विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो आजमगढ़ डिपो की 118, डा. अंबेडकर की 106, बलिया की 91, बेल्थरा रोड की 60, दोहरीघाट की 60, मऊ की 70 व शाहगंज की 52 बसें शामिल है। इसमें निगम और अनुबंधित की बसें शामिल हैं। परिवहन विभाग की ओर से यात्रियों को सुविधा देने का वादा किया जाता है।
विज्ञापन

यात्रियों को इस बात की जानकारी नहीं हो पाती कि वे जिस बस में यात्रा कर रहे हैं, उस बस का फिटनेस सही है या नहीं, बस का इंश्योरेंस है कि नहीं, बस की परमिट है याह नहीं। परिवहन विभाग के अधिकारी भी यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में रोडवेज की बसें बिना ट्रैक्स जमा किए, पीयूसीसी फेल, फिटनेस व फेल बसें सड़कों पर दौड़ लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से लाॅन्च एप एम परिवहन विभाग है। प्रवर्तन दल एम परिवहन एप से डॉक्यूमेंट की ऑनलाइन पुष्टि करता है। इसपर वही डाटा दिखाएगा जो अपडेट रहेगा। यदि अपडेट नहीं होगा तो वह नहीं दिखाएगा। जैसे रोडवेज के बसों की परमिट, टैक्स व इंश्योरेंस कभी कभी गलत दिखाता है। इसका कारण है कि रोडवेज के अधिकारी ट्रेजरी से भुगतान कराते हैं लेकिन उसे ऑनलाइन अपडेट नहीं करते हैं। इसकी वजह से फिटनेस फेल, टैक्स बकाया और परमिट, पीयूसीसी फेल दिखाता है। विभाग की ओर से समय-समय पर रोडवेज के बसों की जांच की जाती है। - अतुल कुमार यादव, प्रवर्तन एआरटीओ आजमगढ़।
डिपो
बस नंबर
जांच में ऐसा मिला

डा. अंबेडकर
यूपी 78 एचटी 3460
टैक्स फेल

डा. अंबेडकर
यूपी 50 बीटी 4232
टैक्स फेल

दोहरीघाट यूपी 78 जेटी 7675
टैक्स फेल

दोहरीघाट यूपी 78 एचटी 4574
टैक्स फेल

दोहरीघाट यूपी 78 जेटी 7548
टैक्स फेल

जौनपुर
यूपी 78 केटी 6974
सब सही

चंदौली
यूपी 78 जेएन 0875
सब सही

चंदौली
यूपी 78 एलएन 1351
सब सही

बलिया यूपी 78 केएन 1688
प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं

बेल्थरा यूपी 78 केटी 8419
टैक्स फेल

चारबाग
यूपी 78 एफएन 7819
टैक्स व परमिट फेल

आजमगढ़
यूपी 78 केटी 8398
टैक्स बकाया

बादशाहपुर
यूपी 70 ईटी 5639
इंश्योरेंस फेल

नोट :- (परिवहन विभाग की ओर से लॉन्च एप के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed