फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadways bus collides with truck, one dead, 15 injured

Azamgarh News : रोडवेज बस की ट्रक से हुई टक्कर, एक की मौत, 15 घायल

Wed, 13 Jul 2022 03:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Jul 2022 03:15 PM IST
सार

बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार के पास बुधवार को रोडवेज बस व ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक समेत दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान बस चालक की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Roadways bus collides with truck, one dead, 15 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार के पास बुधवार को रोडवेज बस व ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक समेत दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान बस चालक की मौत हो गई। वहीं अभी तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय रोडवेज बस गोरखपुर से प्रयागराज जा रही थी।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस डिपो की बस बुधवार की भोर में गोरखपुर से चल कर आजमगढ़ आजमगढ़ होते हुए प्रयागराज जा रही थी। सुबह लगभग छह बजे बस बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार के पास ही पहुंची थी कि जौनपुर की तरफ से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक, बस के परिचालक के अलावा रोडवेज बस में तैनात 13 यात्री भी घायल हो गए।
विज्ञापन

 

वाहनों के टक्कर के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से बाहर निकालने की कवायद में जुट गए। इस बीच बरदह थाना और जौनपुर जिले की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल रवाना किया गया। गंभीररुप से घायल बस चालक धर्मेंद्र दुबे (40) निवासी डुगावले थाना सरायनई जिला प्रयागराज को तत्तकाल जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान दिन में एक बजे के लगभग उसकी मौत हो गई।
वहीं घटना में घायल बस परिचालक रंजीत (37) पुत्र छेदी लाल टेनुआ थाना शंकरगढ़, ट्रक चालक व तीन अन्य यात्रियों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। अन्य यात्रियों को मरहम-पट्टी के बाद छोड़ दिया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed