फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road with thousands of potholes, difficulty increases in rain

Azamgarh News: हजार गड्ढों वाली सड़क, बारिश में बढ़ जाती है मुश्किल

Tue, 12 Aug 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Road with thousands of potholes, difficulty increases in rain
रानी की सराय से ऊंजी गोदाम मार्ग पर बना गड्ढ़ा। संवाद - फोटो : रानी की सराय से ऊंजी गोदाम मार्ग पर बना गड्ढ़ा। संवाद
रानी की सराय। रानी की सराय से ऊंची गोदाम तक करीब छह किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की हालत खराब है। बारिश में गड्ढों से लोग परेशान होते हैं, मार्ग पर हादसों का अड्डा बन गया है। इस सड़क पर स्थित दो विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों को रोज इसी खतरनाक रास्ते से गुजरना पड़ता है। जर्जर मार्ग पर करीब 1000 गड्ढे हैं, जिनसे गुजरना रोज का संघर्ष बन गया है। कई बार बच्चे फिसलकर घायल हो चुके हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गुड्डू यादव, अंकुर यादव, सतीश यादव, संदीप यादव, अतुल यादव, संदीप कुमार, दीपक और राज बहादुर ने बताया कि यह मार्ग रानी की सराय, सहीगड़ा, भगहा, सुंदरपुर, रुदरी, बाढ़ूचौक, ऊंची गोदाम सहित आसपास के गांवों की जीवनरेखा है, जिसे प्राथमिकता से सुधारा जाना चाहिए।
विज्ञापन

वर्षों से सड़क की हालत खराब है, लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे हालात बदतर होते जा रहे हैं। बरसात में जलभराव और कीचड़ के कारण बाइक सवार और पैदल यात्री फिसल जाते हैं, जबकि भारी वाहन किनारे फंस जाते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मरम्मत और पुनर्निर्माण नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। पीडब्ल्यूडी के जेई हरिश्चंद्र राय ने बताया कि कार्य योजना बनाकर भेजा गया है, बजट मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed