फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road Safety Month Add helmet on bike and seat belt in car

सड़क सुरक्षा माहः बाइक पर हेलमेट व कार में जरूर लगाएं सीट बेल्ट

Thu, 21 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Road Safety Month  Add helmet on bike and seat belt in car
नेहरु हाल से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जागरुकता रैली को रवाना करते मंडलायुक्त वीवी पं? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कमिश्नर विजय विश्वास पंत और डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने बृहस्पतिवार को नेहरू हाल सभागार में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। यह अभियान 21 जनवरी से 20 फरवरी तक चलाया जाएगा। उन्होंने डीएम राजेश कुमार और एसपी सुधीर कुमार सिंह के साथ चार प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन शहर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ
डीआईजी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा माह मनाने का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटना के कारण होती हैं। हम सभी को सड़क के नियमों का पालन करना आवश्यक है। सड़क दुर्घटना में 90 प्रतिशत से अधिक मौतें सिर में चोट लगने के कारण होती है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें। डीआईजी ने बताया कि बिना गीयर वाले वाहन चलाने के लिए 16 वर्ष और गीयर वाले वाहन चलाने के लिए चालक की उम्र 18 वर्ष होना अनिवार्य है। एसपी ट्रैफिक सुधीर कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed