फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road from Kot crossroads to Harra's octroi deteriorated

कोट चौराहे से हर्रा की चुंगी तक सड़क खराब

Mon, 15 Feb 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Road from Kot crossroads to Harra's octroi deteriorated
आजमगढ़। अगर आप शहर में आवागमन कर रहे हैं तो कुछ मार्गों पर संभलकर चलें। क्योंकि इन मार्गों पर जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। नगर के कोट चौराहे से हर्रा की चुंगी जाने वाले मार्ग की हालत कुछ ऐसी ही है। यह स्थिति तब है जबकि इस मार्ग से होकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी तक आवागमन हो सकता है। इस मार्ग में छोटे-बड़े कई गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते इस पर पैदल तो दूर वाहन से आवागमन करने में लोग परेशान हो जाते हैं। हद तो यह है कि लोक निर्माण विभाग इसे नगर पालिका की सड़क बताकर मरम्मत से पल्ला झाड़ रहा है, जबकि नगर पालिका प्रशासन को यह जानकारी ही नहीं है कि यह उसकी सड़क है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से संबंधित विभागों को कई बार सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बार-बार निर्देश के बाद भी तमाम सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं। जिसका खामियाजा क्षतिग्रस्त सड़कों पर आवागमन करने वालों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है। नगर के कोट चौराहे से लेकर हर्रा की चुंगी तक सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है। करीब डेढ़ किमी लंबे इस मार्ग पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि उनकी गिनती करना भी मुश्किल है। मार्ग पर कई जगह पिच करने के लिए डाली गई गिट्टी भी उखड़कर गायब हो चुकी है। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के दौरान उड़ने वाली धूल के कारण भी लोग परेशान होते हैं। मार्ग पर दोनों किनारों के दुकानदार अपनी दुकानों के सामने धूल से बचने के लिए पानी का छिड़काव करते हैं। मार्ग पर कई जगह गड्ढे होने के कारण इस मार्ग पर अक्सर यातायात जाम की समस्या पैदा हो जाती है। उधर, इस क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम विभागों की खींचतान के कारण नहीं हो पा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय सिंह का कहना है कि यह सड़क नगर पालिका की है। विभाग के अधीन जितनी सड़कें हैं, वह सभी गड्ढामुक्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed