फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road accident Woman died after hit by bus Akhilesh Yadav stuck in traffic jam donates one lakh in Azamgarh

दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आकर महिला की मौत, जाम में फंसे अखिलेश यादव; परिजनों को दिए एक लाख रुपये

Tue, 02 Dec 2025 07:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 02 Dec 2025 07:07 PM IST
सार

Azamgarh News: रोडवेज बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस दौरान नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ऐसे में मऊ जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक घंटे जाम में फंसे रहे। 

विज्ञापन
Road accident Woman died after hit by bus Akhilesh Yadav stuck in traffic jam donates one lakh in Azamgarh
मौके पर रोती- बिलखती महिलाएं व मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हरैया चट्टी के पास आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रोडवेज बस की चपेट में आने से लालमुन्नी (50) पत्नी जोखन की मौके पर मौत हो गई। महिला की मौत से क्षुब्ध होकर परिजन और ग्रामीणों ने आजमगढ़-मऊ मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव वहां पहुंचे और परिवार से मिलकर उन्हें एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर करीब एक किमी लंबा जाम एक घंटे बाद समाप्त हो सका।

विज्ञापन


क्या है मामला
जानकारी मुताबिक जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी लालमुन्नी मंगलवार को दवा लेने के लिए बाजार जा रही थीं। वह जैसे ही क्षेत्र के हरैया चट्टी के पास आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर पहुंची कि तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लालमुन्नी की मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जाम में फंस गए। उन्होंने मौके पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने का आश्वासन दिया। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया और कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो किमी पीछा कर पुलिस से शव छीना

घटना के तुरंत बाद मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को ऑटो में लादकर ले जाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही वे आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने लगभग दो किलोमीटर तक पीछा कर शव को पुलिस से छीन लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को पुनः हरैया चट्टी लाकर सड़क पर रख दिया और जाम लगा दिया।
 
अखिलेश ने परिवार को एक लाख रुपये नकद भेंट किए
घटना के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। इसी दौरान पूर्व विधायक स्व. सुधाकर सिंह के घर श्रद्धांजलि देने घोसी जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जाम में फंस गए। अखिलेश ने मौके पर ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से फोन पर बात कर मुआवजे का आश्वासन दिलाया और स्वयं मृतका के पति जोखन राम को एक लाख रुपये का लिफाफा भेंट किया। उन्होंने सांसद घोसी राजीव राय से कहा कि बुधवार को क्षेत्रीय विधायक (सपा) अखिलेश यादव भी पीड़ित परिवार से मिलकर एक लाख रुपये का चेक सहायता राशि के रूप में दें।
 
ये अधिकारी रहे मौजूद 
जाम खुलवाने में एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सदर आस्था जायसवाल, सीओ सगड़ी सहित मुबारकपुर, जहानागंज, जीयनपुर, सिधारी समेत पांच थानों का भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। काफी मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed