फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   road accident in azamgarh young mad died driver escaped

UP : हादसे के बाद सड़क पर गिरा युवक..., ट्रैक्टर ने कुचला, तड़पकर थम गईं सांसें; भाग निकला चालक

Wed, 26 Feb 2025 04:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 04:44 PM IST
सार

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर महराजगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
road accident in azamgarh young mad died driver escaped
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में महराजगंज थाना क्षेत्र के कप्तानगंज मार्ग पर स्थित देवनपुर के पास बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


महराजगंज से कप्तानगंज की तरफ साइकिल से जा रहा था। अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर के बाद साइकिल सवार ट्रक के नीचे चला गया। ट्रक के पहिए से कुचलकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। 

सूचना मिलते ही महराजगंज थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। लेकिन, काफी देर की मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed