Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   road accident in Azamgarh Rain causes car lose control on Purvanchal Expressway woman killed

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: बारिश से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 30 मीटर तक फिसलती गई कार, महिला की मौत; दो गंभीर

Thu, 02 Oct 2025 06:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 06:04 PM IST
सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हादसे की सूचना पाकर माैके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेज दिया गया था। यहां महिला की माैत हो गई। घायलाें का इलाज शुरू हो गया था।

विज्ञापन
road accident in Azamgarh Rain causes car lose control on Purvanchal Expressway woman killed
आजमगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Azamgarh: आजमगढ़ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक्सप्रेसवे के 204 प्वाइंट पर लगभग साढ़े तीन बजे हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के बेल्थरा रोड क्षेत्र से एक परिवार कार द्वारा लखनऊ जा रहा था। तभी अचानक बारिश के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोगों में से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यूपीडा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अहरौला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उर्मिला सिंह (56) पत्नी अशोक सिंह निवासी थाना उभाव, बेल्थरा रोड, बलिया को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मृतका के पुत्र मानवेंद्र प्रताप सिंह (32) और उनके मित्र राहुल गुप्ता (30) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज सीएचसी अहरौला में चल रहा है। वहीं, कार का चौथा सवार सुरक्षित बच गया। अस्पताल प्रशासन ने दुर्घटना की सूचना अहरौला थाने को दी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed