{"_id":"61adbf3a9dd97d6fbf26e0d6","slug":"road-accident-in-azamgarh-overspeed-bike-collided-with-pole-in-azamgarh-two-friends-killed-and-one-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरात से लौट रहे दोस्तों की हादसे में मौत: आजमगढ़ में अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, दो की गई जान, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात से लौट रहे दोस्तों की हादसे में मौत: आजमगढ़ में अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, दो की गई जान, एक घायल
Mon, 06 Dec 2021 01:13 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:13 PM IST
सार
रानी की सराय के चकवारा गांव निवासी 35 वर्षीय छोटेलाल अपने दो साथियों के साथ बाइक से एक बरात में गया था। वापस लौटने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खंभे से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ में सोमवार तड़के रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंचीगोदाम के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा दो परिवारों को उम्र भर के लिए गहरे जख्म दे गया। बरात से घर लौटने के दौरान हुए हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सोमवार तड़के तीन बजे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खंभे से टकराई थी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरे ने अस्पताल पहुंच कर दम तोड़ दिया। तीसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
रानी की सराय के चकवारा गांव निवासी 35 वर्षीय छोटेलाल पुत्र स्व. सुरेश सरोज अपने दो साथियों के साथ बाइक से रविवार को मेंहनगर वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। सोमवार तड़के लगभग तीन बजे के आसपास तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। ऊंचीगोदाम के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों मृतकों के शव पुलिस ने पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।