फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road accident in Azamgarh Mau resident two youths died bike collided with divider while trying to safe from animal

आजमगढ़ में सड़क हादसाः पशु से बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाइक, मऊ के दो युवकों की मौत

Fri, 03 Sep 2021 06:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Sep 2021 06:58 PM IST
सार

 मऊ जिले के निवासी बच्चे लाल (32) और संतोष (23) बाइक से आजमगढ़ के सठियांव गांव में रिश्तेदारी में आ रहे थे। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर के पास छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
Road accident in Azamgarh Mau resident two youths died bike collided with divider while trying to safe from  animal
मृतक के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर के पास बाइक सवार दो युवक छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर  से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


 मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत गौराबारी गांव निवासी बच्चे लाल (32) और संतोष (23) बृहस्पतिवार की देर रात बाइक से मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के सठियांव गांव में रिश्तेदारी में आ रहे थे। अभी वे कुकुड़ीपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि कोई पशु सड़क पर आ गया। उससे बचने के चक्कर में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बच्चे लाल ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि संतोष की जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव मर्चरी भेज दिया। ग्रामीणों का कहना था कि किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारी थी  जबकि पुलिस का कहना है कि छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गए थे। बच्चेलाल एक पुत्र का पिता था। वहीं संतोष विवाहित तो था लेकिन उसे कोई बच्चा नहीं थेा। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मऊः डूबने से तीन बच्चों की मौत

मऊ जिले के यूसुफपुर गांव में शुक्रवार सुबह सात बजे तीन बच्चे पानी भरे गड्ढे में डूब गए। एक बालक को बचाने में दो अन्य भी जान गंवा बैठे।  गांव के बाहर ईंट भट्ठे के पास पानी भरे गड्ढे में तीन बालकों के शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण जुट गए। बालकों की पहचान अरुण (4) पुत्र अनिल निवासी चकरा, शुभम (6) पुत्र रामशीष, यूसुफपुर, कोपागंज, अनीश (3) पुत्र आदित्य निवासी बलिया जिले के करनी गांव के रूप में हुई। सूचना पर तहसीलदार संजीव कुमार यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामभवन तिवारी, एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, घोसी सीओ नरेश कुमार, कोपागंज पुलिस पहुंची। इसके बाद शवों को निकलवाकर  पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed