फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   road accident in Azamgarh Bus ran over public entered shop woman died three people injured

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: राहगीरों को रौंदते हुए दुकान में घुसी बस, महिला की मौत, तीन लोग घायल; मचा कोहराम

Sat, 10 May 2025 12:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 10 May 2025 12:49 AM IST
सार

UP Accident: 

विज्ञापन
road accident in Azamgarh Bus ran over public entered shop woman died three people injured
सड़क हादसे के बाद माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Azamgarh: आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम एक बस के बाइक बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली का खंभा तोड़ते हुए दुकान में घुस गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हाफिजपुर गांव निवासी शशि कला (50) पत्नी भोला चौहान शाम करीब 5:30 बजे घास काटने जा रही थी। उसी दौरान बेल्थरा से आजमगढ़ जा रही एक बस ने बाइक को बचाने के प्रयास में साइकिल सवार हरेंद्र यादव (55) पुत्र लालू यादव को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इसके बाद बस अनियंत्रित होकर बिजली का खंभा तोड़ते हुए शशि कला को टक्कर मारकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे में बस में सवार सुदर्शन दुबे (72) पुत्र स्व. अमरनाथ, जहानागंज और चालक रामसरीक (48) पुत्र स्व. बालेश्वर, जमुवारी, घोसी, मऊ भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शशि कला को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है। 

मृतका अपने पीछे एक पुत्र छोड़ गई हैं। नगर कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed