फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rising temperature increased the concern of farmers

बढ़ते तापमान ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Tue, 22 Mar 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rising temperature increased the concern of farmers
तापमान में बढ़ोतरी ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। वहीं जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। मार्च में मई जैसी गर्मी पड़ने से लोग परेशान हैं। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो गेहूं के दाने हल्के होंगे। फसल जल्दी पक जाएगी। इससे किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी की गति अगर ऐसे ही बनी रही तो अप्रैल के पहले सप्ताह में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू लेगा जो सामान्य से करीब 07.9 डिग्री सेल्सियस अधिक होगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी से इतनी गर्मी पड़ते देख किसानों के चेहरे मुरझाने लगे हैं। रबी की फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तापमान बढ़ने का कारण जलवायु परिवर्तन है। इसका रबी की फसलों पर भी असर पड़ेगा। गेहूं के दाने सामान्य तापमान में पकते हैं। जब गर्मी अधिक होती है, तो अनाज न तो अच्छी तरह से फूलता है और न ही ठीक से पकता है। अधपके और सख्त अनाज के कारण गेहूं का स्वाद कम हो जाता है और पौष्टिकता भी कम हो सकती है। किसानों को चाहिए कि अपनी गेहूं की फसल में पोटैशियम नाइट्रेट दो ग्राम की मात्र एक लीटर पानी और सल्फेट या पोटाश की पांच ग्राम मात्र एक लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। इससे मौसम के असर को कुछ कम रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed