{"_id":"622cd85a48863e19243f0f52","slug":"rishikesh-was-selected-in-belgium-for-research-in-mathematics-azamgarh-news-vns6429382198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश का गणित में शोध के लिए बेल्जियम में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश का गणित में शोध के लिए बेल्जियम में हुआ चयन
गणित के रिर्सच के लिए चयनित ऋषिकेश यादव को मिठाई खिलाती परिवार की महिलाएं।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
कटोही मदियापार निवासी ऋषिकेश यादव पुत्र कमला यादव का गणित में पोस्ट डॉक्टरेट फैलोशिप रिसर्च के लिए बेल्जियम में चयन हुआ। इस उपलब्धि पर लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
ऋषिकेश यादव की प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय अगया से, जूनियर हाई स्कूल जनता जनार्दन इंटर कॉलेज तेजापुर लोहरा से, हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं पटेल इंटर कॉलेज अतरौलिया से और बीएससी एमएससी मैथ से शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज से हुई। शुरू से ही मेहनती व तेज दिमाग के ऋषिकेश यादव पीएचडी गणित सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सूरत गुजरात से किया। इन्हें पुरस्कार के रुप में बीएम शाह पुरस्कार 2020, बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन पुरस्कार आईआईटी मंडी हिमाचल प्रदेश, एशियन रिसर्च जनरल ऑफ मैथमेटिक्स और एशियन जर्नल आफ प्रोबेबिलिटी एंड स्टैटिक्स 2021-2020 तथा सूरत गुजरात से रिसर्च पेपर प्रजेंट करने के लिए 2018 में श्रीलंका भी गए थे। इन्होंने पीएचडी के दौरान 13 रिसर्च पेपर लिखा, 14 वर्कशॉप एसएस टीपी कॉन्फ्रेंस एफडीपी में शामिल हुए। 14 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में रिसर्च पेपर प्रजेंट किए। यह पांच भाइयों में सबसे छोटे है। सबसे बड़े भाई स्वर्गीय राकेश यादव जिला पंचायत कौशांबी में कार्यरत थे और इन्हीं के सहयोग से सभी भाइयों ने शिक्षा दीक्षा ग्रहण किया और ऋषिकेश यादव इस मुकाम तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।