कटोही मदियापार निवासी ऋषिकेश यादव पुत्र कमला यादव का गणित में पोस्ट डॉक्टरेट फैलोशिप रिसर्च के लिए बेल्जियम में चयन हुआ। इस उपलब्धि पर लोगों ने खुशी जताई है।
ऋषिकेश यादव की प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय अगया से, जूनियर हाई स्कूल जनता जनार्दन इंटर कॉलेज तेजापुर लोहरा से, हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं पटेल इंटर कॉलेज अतरौलिया से और बीएससी एमएससी मैथ से शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज से हुई। शुरू से ही मेहनती व तेज दिमाग के ऋषिकेश यादव पीएचडी गणित सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सूरत गुजरात से किया। इन्हें पुरस्कार के रुप में बीएम शाह पुरस्कार 2020, बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन पुरस्कार आईआईटी मंडी हिमाचल प्रदेश, एशियन रिसर्च जनरल ऑफ मैथमेटिक्स और एशियन जर्नल आफ प्रोबेबिलिटी एंड स्टैटिक्स 2021-2020 तथा सूरत गुजरात से रिसर्च पेपर प्रजेंट करने के लिए 2018 में श्रीलंका भी गए थे। इन्होंने पीएचडी के दौरान 13 रिसर्च पेपर लिखा, 14 वर्कशॉप एसएस टीपी कॉन्फ्रेंस एफडीपी में शामिल हुए। 14 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में रिसर्च पेपर प्रजेंट किए। यह पांच भाइयों में सबसे छोटे है। सबसे बड़े भाई स्वर्गीय राकेश यादव जिला पंचायत कौशांबी में कार्यरत थे और इन्हीं के सहयोग से सभी भाइयों ने शिक्षा दीक्षा ग्रहण किया और ऋषिकेश यादव इस मुकाम तक पहुंचे।