फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Riot control equipment was practised by conducting a riot mock drill

Azamgarh News: बलवा मॉक ड्रिल कराकर दंगा नियंत्रण उपकरणों का किया अभ्यास

Sun, 09 Mar 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Riot control equipment was practised by conducting a riot mock drill
आजमगढ़। एसएसपी हेमराज मीना ने पुलिस लाइन में रविवार को कानून व्यवस्था की ड्यूटियों को देखते हुए बलवा मॉक ड्रिल का आयोजन करवाया। बलवा ड्रिल परेड के साथ मॉक ड्रिल कर पुलिस ने अपनी ताकत का आंकलन किया।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान दंगा नियंत्रण उपकरण का संचालन किया गया। बलवा ड्रिल के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग-अलग टीम बनाकर बलवा ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने दंगा नियंत्रण उपकरण का निरीक्षण भी किया। एसएसपी ने कहा कि आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सभी प्रकार की चुनौतियों, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई है। इस मॉक ड्रिल के दौरान, पुलिस कर्मियों को विभिन्न परिस्थितियों में प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कराया गया, जैसे कि भीड़ नियंत्रण, पथराव और आगजनी। उन्हें आंसू गैस, लाठीचार्ज और अन्य बलवा ड्रिल सामग्री का उपयोग करना सिखाया गया। इस मॉक ड्रिल में 10 पार्टियों ने हिस्सा लिया, जिनमें एलआईयू, सिविल पुलिस, फायर सर्विस, अश्रु गैंस, लाठी पार्टी, फायर पार्टी, रिजर्व पार्टी, फस्ट ऐड, मजिस्ट्रेट और सहायक पार्टी और वीडियों ग्राफी की पार्टियां शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed