फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rice mill license will be cancelled if refuse to take paddy

धान लेने से मना करने वाली राइस मिल का लाइसेंस होगा निरस्त

Mon, 02 Nov 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rice mill license will be cancelled if refuse to take paddy
आजमगढ़। जनपद में धान की खरीद का क्रम शुरू हो गया है। वहीं खरीदे गए धान की कुटाई के लिए राइस मिलरों से संबद्धिकरण का कार्य भी किया जा रहा है। अब तक छह राइस मिलरों से अनुबंध हो चुका है। राइस मिलों की संख्या कम होने के कारण एक राइस मिल पर कई-कई क्रय केंद्रों से धान का उठान होगा।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि प्रत्येक चावल मिल, जिसकी क्षमता दो मीट्रिक टन से अधिक है और मंडी समिति से लाइसेंस प्राप्त है तथा वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत है। उसे सीएमआर का कार्य करना अनिवार्य होगा। यदि किसी मिल द्वारा कुटाई के लिए धान लेने से मना किया जाता है, तो उसके विरूद्ध मंडी समिति के लाइसेंस निरस्तीकरण एवं जीएसटी पंजीयन को निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। जिन मिलों का अनुबंध हो चुका है उनमें मेसर्स मां धनेश्वरी राइस मिल अहिबरनपुर जुनैदगंज पल्हनी को पल्हनी, रानी की सराय, हरैया, जीयनपुर, बिलरियागंज, अतरौलिया, बूढ़नपुर, तहबरपुर, महराजगंज, साधन सहकारी समिति जिगर संडी,
विज्ञापन

किशुनपुर, क्रय विक्रय निजामबाद, मन्दुरी, आखापुर मंझरिया, बालनरायन मंझरिया, करमहाडेगूरपुर, रैसिंगपुर, बड़सरा खालसा, नेवादा, गजईपुर मुंडेहरा, हुसैनगंज, अतरौलिया का धान उठान करना होगा। वहीं मेसर्स एमएस एग्रो इंडस्ट्रीज जिवली ठेकमा को मुहम्मदपुर, ठेकमा, मार्टिनगंज, लसड़कला, कुरूथुवा, धंगवल, नर्वे, तियरी मनिराम, गोमाडीह और असवनिया का धान उठान करना होगा। मेसर्स सिंह फूड प्रोडक्ट दरियावाद पिचरी सदर को मुबारकपुर, जहानागंज, जगदीशपुर असौना, सिकंदरपुर, जमालुद्दीनपट्टी, भुवनाबुजुर्ग और मुहम्मदपुर का धान उठाना होगा। मेसर्स अन्नपूर्णा चावल उद्योग, लफिया लालगंज को लालगंज, तरवां, मेहनगर, देवगांव, कूबारघुबीरपुर, तरवां, बीबीपुर, जामूडीह, विशुनरघुनाथपुर, मुडहर, डीहासमस्ती, सिंहपुरधन्नी, ओघनी, जमुईचक भटौली,पल्हना का धान पहुंचेगा। मेसर्स कृष्णा खाद्य ग्रामोद्योग समिति खरसहन खुर्द दीदारगंज में.पवई, फूलपुर, सरायमीर, खरसहनकला, सुम्हाडीह, हासामतलूपुर, खजुरी, पारामिश्रौली, मिल्कीपुर और मेसर्स उत्मम राईस मिल, लफिया लालगंज को मेंहनगर, रेंडा, क्रय विक्रय केंद्र मेंहनगर और जिगनी से धान का उठान करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तैनात किए गए नोडल अधिकारी
आजमगढ़। धान खरीद के लिए शासन के निर्देश पर जनपद में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिसके तहत पल्हनी में पशु चिकित्साधिकारी डा. जगदीश मौर्य, यूपी एग्रो हुसैनगंज में बीडीओ पल्हनी बाबू राम पाल, खाद्य विभाग जहानागंज में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय, भारतीय खाद्य निगम जजानागंज में पूर्ति निरीक्षक रविरंजन, जिगरसण्डी में पायल सिंह अवर अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, किशुनपुर में इफतेखार अहमद खान, बाल विकास परियोजना अधिकारी, देवली मुबारकपुर में खंड शिक्षा अधिकारी क्षमाशंकर पांडेय,

जगदीशपुर असौना में प्रेमचन्द्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सेठवल में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक यादव और क्रय विक्रय केंद्र निजामाबाद में पद्माकर तिवारी को नोडल अधिकारी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed