फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   reward of 50 thousand rupees announced for accused of attack on girl family in azamgarh

Azamgarh News: शादी से इनकार पर लड़की के घरवालों पर झोंकी थी फायरिंग, आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित

Sun, 05 May 2024 04:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 05 May 2024 04:58 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती के शादी से इनकार करने पर उसके घरवालों पर हमला बोल दिया था। मामले में पुलिस अभी आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में आईजी ने नामजद आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 

विज्ञापन
reward of 50 thousand rupees announced for accused of attack on girl family in azamgarh
थाना मेहनाजपुर- आजमगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने शादी से इनकार कर दिया तो लड़के ने उसके घर पर चढ़कर परिजनों पर जान से मारने की नियत से फायर किया। इस मामले में एक नामजद समेत दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ था। नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। जिस पर आईजी अखिलेश कुमार ने रविवार को 50 हजार का इनाम घोषित किया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मेहनाजपुर के चिउटहरा निवासी सतेंद्र सिंह की पुत्री तृप्ती सिंह विदेश में रह कर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव निवासी अभिषेक सिंह तृप्ती से जबरन शादी का दबाव परिजनों पर बना रहा था। लड़की व उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया तो इसे लेकर अभिषेक सिंह ने कई बार धमकी दी। 
विज्ञापन


23 अप्रैल को लड़की के परिजन अपने घर के बारामदे में बैठ कर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अभिषेक सिंह एक बाइक से अपने दो साथियों के साथ आया और परिजनों पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तृप्ती के परिवार के विपुल सिंह ने मेहनाजपुर थाने में अभिषेक सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। मेहनाजपुर पुलिस अब तक आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिस पर रविवार को आईजी अखिलेश कुमार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed