फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Returning after dinner, friend dies in friend's car

दावत खाकर लौट रहे व्यक्ति की दोस्त के कार में हुई मौत

Tue, 08 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Returning after dinner, friend dies in friend's car
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज गांव में अपने ननिहाल में रह रहे घनश्याम (40) पुत्र सुरेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वो देर रात एक दावत में शामिल होकर लौटा था और काफी मात्रा में शराब पी रखी थी। दोस्त की कार में ही रातभर उसका शव पड़ा रहा। सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक घनश्याम मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के पेठिया पैकौली गांव का निवासी था। बचपन से ही बीबीगंज गांव में ननिहाल में रहता था। दोस्त विक्की कुमार (40) पुत्र राम कुमार यादव निवासी मोलनापुर के साथ सोमवार रात दावत खाने चला गया। अंबेडकरनगर के जलालपुर में दावत खाने के बाद विक्की घनश्याम यादव को लेकर रात लगभग दस बजे कार से बीबीगंज गांव आया। घरवालों को बताया कि घनश्याम यादव ने ज्यादा शराब पी ली है। इससे उसकी मौत हो गई है। वो कार में ही पड़ा हुआ है। इसके बाद कार वहीं छोड़ घर चला गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सूचना पर पुलिस बीबीगंज गांव पहुंची। कार चालक विक्की और शव को थाने ले आई। घनश्याम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के भतीजे उमेश ने थाना में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घनश्याम का पत्नी सुमन यादव का मायका हाजीपुर अंबारी में है। उनकी कोई संतान नहीं है। पत्नी से घनश्याम का वर्ष 2013 से मुकदमा चल रहा है। वो अपने मायके ही रहती है। मृतक की मां शोभावती (70) का रो-रोकर बुरा हाल है। दीदारगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार, सीओ फूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed