फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Retired ADO dies after selling land from home

घर से भूमि बेचने निकले रिटायर्ड एडीओ की मौत

Wed, 04 Mar 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Retired ADO dies after selling land from home
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद अंबारी बाजार के पास बुधवार की सुबह सड़क के किनारे वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वृद्ध के पोते ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस लाश पीएम को भेजवा दी। मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही। घटना के समय वृद्ध अपनी जमीन का बैनामा करने के लिए निकला हुआ था।
विज्ञापन

वृद्ध शेषमणि मिश्रा (75) दीदारगंज थाने के शेखवलिया गांव का निवासी थे। वह उत्तराखंड के देहरादून से एडीओ पंचायत के पद से रिटायर हुए थे। करीब पंद्रह साल पूर्व सेवानिवृत होने के बाद से ही घर पर रह रहे थे। पांच बच्चों के पिता शेषमणि के एक बेटे की मौत हो चुकी है। शेष चार में से एक देहरादून में ही ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। जबकि तीन शिक्षक हैं। शेषमणि के पोते विपिन मिश्रा के मुताबिक मंगलवार की सुबह जौनपुर जिले के शाहगंज थाने के नेवादा गांव निवासी रमाकांत यादव उसके घर पहुंचे। इसके बाद शेषमणि मिश्रा को अपने साथ लेकर कहीं चले गए। विपिन के मुताबिक जमीन का बैनामा करने जाना था। मंगलवार की देर शाम तक शेषमणि घर पर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग खोजबीन शुरू कर दिए, लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार की सुबह शेषमणि की लाश फूलपुर कोतवाली के मुस्तफाबाद अंबारी बाजार के पास सड़क के किनारे पड़ी हुई थी। घटना के संबंध में अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए विपिन मिश्रा ने थाने में तहरीर दी। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक लाश पीएम को भेज दी गई है। अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed