{"_id":"65826618c6b95936300f4755","slug":"results-revealed-after-civil-bar-association-elections-in-azamgarh-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम 2023: अध्यक्ष पद पर अशोक पांडेय का कब्जा, जानें किसने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम 2023: अध्यक्ष पद पर अशोक पांडेय का कब्जा, जानें किसने मारी बाजी
Wed, 20 Dec 2023 09:28 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 20 Dec 2023 09:28 AM IST
सार
मतगणना में अध्यक्ष पर अशोक पांडेय ने 497 मत पाकर विरेंद्र कुमार यादव 446 को पराजित किया। वहीं मंत्री पद पर आनंद कुमार 467 मत पाकर सबसे आगे थे तो दूसरे स्थान पर रविंद्र कुमार यादव 430 मत पाकर रहे। रविंद्र के विरोध पर पुर्नमतगणना का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम के विजेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीवानी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना कराई गई। मतगणना का कार्य देर शाम तक चलता रहा। इसमें जहां अन्य पदों के विजेताओं की घोषणा कर दी गई। वहीं मंत्री पद पर विरोध के चलते हुई पुर्नमतगणना में आनंद कुमार को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
मतगणना में अध्यक्ष पर अशोक पांडेय ने 497 मत पाकर विरेंद्र कुमार यादव 446 को पराजित किया। वहीं मंत्री पद पर आनंद कुमार 467 मत पाकर सबसे आगे थे तो दूसरे स्थान पर रविंद्र कुमार यादव 430 मत पाकर रहे। रविंद्र के विरोध पर पुर्नमतगणना का कार्य शुरू कराया गया। जिसमें आनंद कुमार को 468 मत और रविंद्र कुमार यादव को 430 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार मिश्र 812 मत और सुरेंद्र जायसवाल 869 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सुरेंद्र जायसवाल को विजयी घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सैफ उमर खान 618 मत प्राप्त किए, जबकि ईश्वर शरण लाल को 337 मत मिले। सैफ उमर खान को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर अरूण कुमार पांडेय 614और स्वप्निल यादव 596 मत पाकर विजयी घोषित हुए। सहमंत्री के तीन पदों पर बृजलाल यादव 665, रामनरायन राय 547 और शशिकांत पांडेय को 508 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। आय व्यय निरीक्षक पद पर सुभाष चंद विश्वकर्मा 778 मत पाकर विजयी रहे। वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।