{"_id":"571bc39a4f1c1b742f8b4d15","slug":"restrictions-on-the-entry-of-the-district-owaisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी के जिले में प्रवेश पर रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी के जिले में प्रवेश पर रोक
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
ओवैसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के जिले में प्रवेश पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह कदम शुक्रवार की शाम मुबारकपुर कसबे में हुए उपद्रव के मद्देनजर जिले के हालात को देखते हुए उठाया गया है।
जिले की सीमा और माहुल बाजार स्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के घर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। ओवैसी को संतकबीरनगर और अंबेडकरनगर होते हुए शनिवार देर शाम यहां पहुंचना था।
बताते चले आईएमईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार शनिवार की रात माहुल बाजार स्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत माहुली के घर पहुंचना था। इसके बाद उन्हें सरायमीर कस्बा स्थित मदरसा बैतुलउलूम पहुंचना था। यहां से वह मुबारकपुर भी जाने वाले थे लेकिन इस बीच शुक्रवार की शाम मुबारकपुर कस्बे में धार्मिक वाक्य लिखे पन्ने से बनी प्लेट को लेकर उपद्रव हो गया।
विज्ञापन
इस मामले में जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि ओवैसी के जिले में प्रवेश पर रोक का निर्णय जिला प्रशासन की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट पर शासन स्तर से लिया गया। यह निर्णय जिले के अमन चैन और अवाम की भलाई को देखते हुए लिया गया है। अंबारी संवाददाता के अनुसार, माहुल स्थित प्रदेश अध्यक्ष शौकत माहुली के घर पर फोर्स लगा दी गई है। यहां एसडीएम फूलपुर अमृतलाल बिंद और सीओ एसके सिंह भी मौजूद हैं। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार जिले की सीमा पर स्थित नेउरी बाजार पर एसडीएम के नेतृत्व में देर रात भारी फोर्स लगी थी।