फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Restricted meat recovered in police raid, three arrested

पुलिस की छापेमारी में प्रतिबंधित मांस बरामद, तीन गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2020 06:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Restricted meat recovered in police raid, three arrested
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात छिछोरी गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति के मकान व अहाते से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई। बरामद प्रतिबंधित मांस को गड्ढा खोद कर दफन करा दिया गया है।
विज्ञापन

मुखबिर के माध्यम से बिलरियागंज पुलिस को शुक्रवार की देर रात यह सूचना मिली कि छिछोरी गांव निवासी फौव्वाद के अहाते व मकान पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस काटा जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को देखा तो उस पर तमंचे से फायर कर दिया। खुद का बचाव करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अहाता व मकान पर छापेमारी किया तो मौके से से पुलिस ने 10 कुंतल 42 किलो 600 ग्राम प्रतिबंधित मांस, तीन प्रतिबंधित मवेशियों के खाल, कटे मवेशियों के अवशेष, पांच चापड़, एक तमंचा-कारतूस, दो बाइक बरामद किया। इसके अलावा मौके से पुलिस ने शफीक अहमद पुत्र अली, सर्फुद्दीन व हेसामुद्दीन पुत्रगण अली शब्बर निवासीगण छिछोरी थाना बिलरियागंज को पकड़ने में भी सफलता पाई। इस दौरान कुछ अन्य युवक भी मौके से फरार हुए, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। बरामद प्रतिबंधित मांस को पुलिस ने गड्ढा खोद कर दफन करा दिया और अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed