फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Resolve to follow in the footsteps of Babasaheb

बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow in the footsteps of Babasaheb
आजमगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बृहस्पतिवार को भारत रत्न व संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कई जगहों पर लोगो ने संविधान निर्माता की झांकी निकाला और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार मोलनापुर नथन पट्टी गांव में समाजसेवी दिवाकर मौर्या के नेतृत्व में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली मोलनापुर, वाजिदपुर, बछुआ पर होते हुए कप्तानगंज से पुन बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास संगोष्ठी में तब्दील हो गई। इस मौके पर नवमी मौर्य, धर्मजीत, संजीत गौतम, अमरजीत, दिवाकर आदि मौजूद थे। लालपुर गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर गौ माता की पूजा की।। इसके बाद गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर लगाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

अंबारी संवाददाता के अनुसार संविधान शिल्पी डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाई गई। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर धूप, दीप और पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह, हरिकेश गुप्ता, सुजीत जायसवाल, आंसू, विकास, दिलीप आदि रहे।
विज्ञापन

पवई संवाददाता के अनुसार डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पहले आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। क्षेत्र के गालिबपुर, रामपुर कलां, मरहट, पवई, शाहमर्दानपुर में डॉ आंबेडकर जयंती गाजे-बाजे के साथ मनाई गई। जयंती के मौके पर मेवालाल यादव ने टेट पास करने वाले 81 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहनगर संवाददाता के अनुसार सरकारी और निजी संस्थानों में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य की उपस्थिति में तहसील परिसर में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। इसी क्रम में ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ कविता तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक चौहान, खंड शिक्षा कार्यालय में संतोष पांडेय, भाजपा कार्यालय में अरविंद सिंह ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। अहरौला संवाददाता के अनुसार डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भगवान बुद्ध की शोभायात्रा भी निकाली गई। बस्ती भुजबल स्थित पड़री आंबेडकर पार्क में संविधान शिल्पी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने डॉ भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बालमुकुंद सिंह, रविंद्र सिंह बबलू, सूबेदार गिरी, प्रधान जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राम शब्द निषाद, रईस अहमद मौजूद रहे।
मेजवां संवाददाता के अनुसार ग्रामीण इलाकों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूम- धाम से मनाई गई। लोगो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पद चिह्नो पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप चौहान ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएचसी में डॉ मोहम्मद अजीम, डॉ शशिकांत, डॉ अरविंद, डॉ रामआशीष यादव ने माल्यार्पण किया। ठेकमा संवाददाता के अनुसार बरदह में लोगों ने तिराहे पर स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डॉ प्रदीप सरोज द्वारा रक्तदान के महत्व व लाभ के बारे में बताया गया। 32 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया।
सगड़ी संवाददाता के अनुसार डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जगह- जगह आकर्षक झांकी निकाली गई। लोग नाचते गाते और अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। क्षेत्र के पारीपट्टी, राजू पट्टी, भदांव, मालटारी, सुन्दर सराय बल्लो, अजमतगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधान शबीब रजा, मनोज चौरसिया आदि मौजूद थे।

रानी की सराय संवाददाता के अनुसार डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर क्षेत्र में जगह-जगह विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान कस्बा में रथ यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम बुद्ध वंदना की गई। इसके बाद आंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ हेमंत सिंह सूरज ने किया। इस अवसर पर प्रभात रंजन, पंकज जैशवार, मनोज सिंह, नगीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed