फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Resolve the problems of the public immediately: DM

जनता की समस्याओं का तत्काल करें निस्तारण : डीएम

Sat, 23 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Resolve the problems of the public immediately: DM
आजमगढ़। शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए शनिवार को सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। रानी की सराय, सरायमीर समेत कई थानों पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज स्वयं थाने पर पहुंचे और जनता की समस्याओं को सुना। सरायमीर संवाददाता के अनुसार थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने मतहतों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। थाने पर कुल 17 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एसओ विवेक पांडेय, तहसीलदार राजू कुमार आदि मौजूद रहे। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार थाने पर जिलाधिकारी ने पहुंच कर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 19 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर एसओ नंद कुमार तिवारी, तहसीलदार सदर आदि मौजूद रहे। अहरौला संवाददाता के अनुसार थाने पर एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान नौ प्रार्थना पत्र आए जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें 10 प्रार्थना पत्र आए। इसमें दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार एसडीएम मेंहनगर प्रेमचंद मौर्य ने थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना। कुल 17 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें दो मौके पर निस्तारण कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed