फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Resistance protest against shabby bridge and roads

जर्जर पुल और सड़कों को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Resistance protest against shabby bridge and roads
युधिष्ठिर पट्टी नाले पर बने पुर और अहरौला-कंप्तानगंज जर्जर मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में समाजसेवी लक्ष्मी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम बूढ़नपुर पत्रक सौंपा। चेतावनी दी कि अगर जर्जर पुल और सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो भूख हड़ताल पर बैठने पर मजबूर होना होगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि अहरौला क्षेत्र के युधिष्ठिर पट्टी नाले पर बना पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। अहरौला से कप्तानगंज जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। दोनों समस्याओं के चलते राहगीरों को परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत की गई। इसके बाद भी मरम्मत नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं उन्हें जनता की समस्या की कोई परवाह नहीं है। सड़क के लिए विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ कई बार भूख हड़ताल भी की गई आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। टूटी सड़क पर चलने को लोग मजबूर हैं आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बेरहम प्रशासन फिर भी रोड का निर्माण नहीं करवा रहा है। इतना ही नहीं इस रोड से जिले के आला अधिकारी भी गुजरते हैं फिर भी उनको इसकी सुधि नहीं है। यह गूंगे बहरों की सरकार है इनके सारे दावे हवा हवाई हैं। विकास के नाम पर खाली जुमलेबाजी है। समाजसेवी लक्ष्मी चौबे ने पुल के निर्माण को लेकर पुन: भूख हड़ताल की बात कही। उन्होंने एसडीएम बूढ़नपुर को ज्ञापन सौंपकर युधिष्ठिर पट्टी प्राथमिक विद्यालय के पास 26 अक्तूबर केे भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही। एसडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जनता की मांग जायज है कई बार शिकायती पत्र मिला है। फिर भी विभाग द्वारा निर्माण नहीं शुरू किया गया है। जिसको लेकर जनता में काफी आक्रोश है। प्रार्थना पत्र को संबंधित विभाग को भेजकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed