फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Resist every wrong thing, respect the right: Sadhana

हर गलत बात का करें विरोध, सही का करें सम्मान: साधना

Mon, 19 Oct 2020 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Resist every wrong thing, respect the right: Sadhana
अग्रसेन कालेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम में नोडल अधिकारी, डीआईजी उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लखन - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा व सम्मान अभियान के तहत तीसरे दिन श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गईञ महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन साधना गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी/डीआईजी साधना गोस्वामी ने उपस्थित छात्राओं से आह्वान किया कि किसी भी गलत कार्य का विरोध करें। सही बातों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रुप से कमजोर होने के कारण सशक्त नहीं हो पाती हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक रुप से मजबूत व जागरूक करना होगा। महिलाएं आर्थिक रुप से मजबूत होंगी तो ही आत्मनिर्भर हो पाएंगी। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा और 1098 चाइल्ड लाइन के बारे में भी बताया। महिलाओं व बालिकाओं से आह्वान किया कि कम से कम 25 महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, संरक्षण व सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करें। एसपी यातायात सुधीर जायसवाल ने कहा कि समाज में लैंगिक विचारधारा का विकास करने की आवश्यकता है, हर महिला पुरूष की तरह कार्य कर सकती है। कार्यक्रम के दौरान नारी सशक्तिकरण व महिला जागरूकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई। इसमें जीजीआईसी की रीतिका सिंह प्रथम, अग्रसेन इंटर कालेज की रागिनी राव द्वितीय व चिल्ड्रेन हॉयर सेकेंड्री की नेहा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में अग्रसेन की चंचल जायसवाल प्रथम, प्रतिभा निकेतन की प्रतिज्ञा यादव द्वितीय जीजीआईसी की जया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, विभिन्न विद्यालयों की प्रधानाचार्य, शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कोरोना गाइड लाइन का होता दिखा उल्लंघन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के दौरान शुरू हुए मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइड लाइन का कहीं भी अनुपालन होता नहीं नजर आ रहा है। अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित था, यहां भी छात्राएं व महिलाएं एक दूसरे से सट कर ही बैठी हुई थीं। ऐसा नहीं है कि यहां जगह की कमी थी लेकिन इसके बाद भी लोगों में सामाजिक दूरी का अनुपालन होता नजर नहीं है। मंच पर मुख्य अतिथि स्वयं बिना मास्क की थी और साथ में मौजूद शिक्षिकाएं व महिलाएं भी बिना मास्क लगाए थीं। मिशन शक्ति में मशगूल पुलिस व यातायात महकमे को यहां कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन होता नजर नहीं आया, जबकि सड़क पर यदि कोई बिना मास्क नजर आ रहा है तो उसका चालान काटा जा रहा है।

अग्रसेन कालेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं के साथ नोडल अधिकारी, डीआईजी उत्तर प्रदेश पा?

अग्रसेन कालेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं के साथ नोडल अधिकारी, डीआईजी उत्तर प्रदेश पा?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed