अहरौला। विकासखंड के सुल्तानीपुर ग्रामसभा का आरक्षण गलत तरीके से करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरक्षण को परिवर्तित करने की मांग की।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तारकनाथ तिवारी ने कहा कि गांव में 2110 मतदाता हैं। इसमें आधे से ज्यादा सामान्य वर्ग के हैं। गांव का आरक्षण गलत ढंग से किया गया है। वर्ष 2000 में यह सीट सामान्य महिला और वर्ष 2005 में भी सीट सामान्य महिला रही। 2010 में अनुसूचित के लिए सीट सुरक्षित की गई थी। 2015 में भी पिछड़ी जाति के लिए सुरक्षित हो चुकी है। इस लिहाज से 2021 में अनारक्षित होनी चाहिए थी। पहली बार की सूची में सीट आनाक्षित ही रखी गई थी लेकिन अब अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गई है। गांव से 300 लोगों कोहस्ताक्षर युक्त आपत्ति दी गई है। जरूरत पड़ी तो ग्रामीण न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे। इस मौके पर नरेंद्र मिश्रा, तालुकदार पांडे, दिनेश पांडेय, अजय पांडे., संकठा पांडेय, मुन्ना पांडेय, विनोद कुमार पांडेय, हरिओम तिवारी, नीरज तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, मनोहर तिवारी, चंद्रकेश पाल, अनूप राजभर, धर्मदेव यादव, शैल कुमारी देवी, पूनम देवी आदि मौजूद रहे।