फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Resentment not stopped against China, demand for action raised

चीन के विरोध में थमा नहीं आक्रोश, कार्रवाई की उठी मांग

Fri, 19 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Resentment not stopped against China, demand for action raised
मुबारकपुर में भारत चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों श्रद्यांजलि देते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। चीन की कायराना हरकत के बाद जनपद में लोगों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ लोग जगह-जगह शोक सभा का आयोजन कर शहीद जवानों को नमन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार से चीन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए लोगों से चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

कटानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को देवारा विकास सेवा समिति व प्रयास संगठन के साथी भारी संख्या में समिति के उपाध्यक्ष दिलवर यादव की अध्यक्षता में कटानी बाजार में उपस्थित हुए। सामाजिक संगठन के लोगों ने चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला। आक्रोशित माहौल में लोगों ने सरकार से मांग की कि चीन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए तथा उन शहीदों के मौत का बदला लिया जाए। संगठन के साथियों ने चीन के हर सामान का बहिष्कार करने का भी फैसला लिया। इस मौके पर प्रयास सामाजिक संगठन के महराजगंज ब्लाक अध्यक्ष डा. बृजराज प्रजापति, राम दुलार यादव, रामचंद्र निषाद, सुनील, पिंटू यादव, डा. नगेंद्र, विकास गुप्ता, संजय आदि उपस्थित थे। अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार मुबारकपुर नगर के मुहल्ला पुरा सोफी में शुक्रवार की शाम को शोक सभा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा दु:ख व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से कामना की गई कि दु:ख की घडी उनके परिजनों को धैर्य व सहन शक्ति मिले। मुबारकपुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुख्तार अहमद जे ने कहा कि यह हमारे देश की आन बान शान का मामला है। हम देश के लिए लड़ते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दुख की घड़ी में बराबर के शरीक हैं। चीन की नापाक हरकत के खिलाफ गम व गुस्से का इजहार किया गया। देश का बच्चा.बच्चा सवाल कर रहा है कि देश के प्रधानमंत्री इस पर खामोश क्यों है। प्रधानमंत्री जवानों का बदला लेने के लिए ठोस कदम उठाएं। इस मौके पर हकीम अब्दुर्रहमान, मुहम्मद अकरम, शरीफ अहमद, साहब जमाल, मुहम्मद शाहिद, शमसुज्जमा, अब्दुल अव्वल, फरहान, हकीम रिजवान आदि उपस्थित थे। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र के भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय पखनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीनी ध्वज का पुतला फूंका गया। चीनी राष्ट्रपति मुर्दाबाद, चीनी सामान का बहिष्कार करो आदि के नारे लगाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, विरजानंद तिवारी, राजेश सिंह, हरिप्रसाद प्रधान, रामसूरत यादव, रामकुमार शर्मा, पवन प्रजापति, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

अहरौला में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता।

अहरौला में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

महाराजगंज में भारत चीन सीमा विवाद में शहीद सैनिकों की याद में कैंडिल मार्च निकालते लोग।

महाराजगंज में भारत चीन सीमा विवाद में शहीद सैनिकों की याद में कैंडिल मार्च निकालते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed