फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Research Center and Agro Tourism Center will be developed in Mohabbatpur

Azamgarh News: मोहब्बतपुर में शोध केंद्र व एग्रो टूरिज्म केंद्र विकसित होगा

Tue, 02 May 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Research Center and Agro Tourism Center will be developed in Mohabbatpur
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सोमवार को कोटवा स्थित कृषि महाविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को देखा, साथ ही सहायक प्राध्यापकों से संकाय से संबंधित प्रगति कार्यों पर चर्चा की। कुलपति के कृषि महाविद्यालय पहुंचने पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता व कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी अधिकारी प्रो धीरेंद्र कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। महाविद्यालय को मोहब्बतपुर में प्राप्त होने वाली भूमि के विषय में भी उन्होंने विस्तार से चर्चा की ।कहा कि इस भूमि पर प्रदेश का एक शोध केंद्र एवं एग्रो टूरिज्म केंद्र विकसित किया जाएगा। जिससे पूर्वांचल के किसानों का विकास तो होगा ही साथ ही प्रदेश का भी उत्तरोत्तर विकास होगा। कुलपति ने कृषि विज्ञान केंद्र में निर्माणाधीन बकरी पालन, कुक्कुट पालन व वर्मी कंपोस्ट इकाई का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ संदीप पांडेय, डॉ प्रकाश यादव, डॉ आकांक्षा तिवारी, डॉ विनोद कुमार, डॉ विजय लक्ष्मी राय, डॉ अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed