फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Request for a single-window system for birth certificates

Azamgarh News: जन्म प्रमाण पत्र के लिए एकल खिड़की व्यवस्था की मांग

Sun, 19 Jul 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Request for a single-window system for birth certificates
सगड़ी। जन्म प्रमाण पत्र बनाने में हो रही देरी और कथित भ्रष्टाचार के आरोप में शनिवार को तहसील में भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी सगड़ी संजीव कुमार राय को ज्ञापन सौंप जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एकल खिड़की व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वाले डॉ. महेंद्र नाथ, दिनेश त्रिपाठी, अनवार अहमद, सूबेदार चौहान, कृष्णनंद, महेश कुमार, श्रवण कुमार, विनय बर्नवाल, अबरार अहमद, नुरुल अहमद आदि ने आरोप लगाया गया कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अभिभावकों को तहसील और संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रमाण पत्र बनवाने में भ्रष्टाचार चरम पर है और एक प्रमाण पत्र के लिए लोगों को एक हजार रुपये से अधिक तक खर्च करना पड़ रहा है। संगठन ने मांग की कि आवेदन के बाद एक सप्ताह के भीतर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाए और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सरल बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed