फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   republic day tractor rally: Police ready to stop samajwadi party rally activists with tractor at former MP residence in azamgarh

यूपी: आजमगढ़ में ट्रकों को खड़ा कर पुलिस ने सपा की ट्रैक्टर रैली रोकी, कार्यकर्ता और पुलिस आमने-सामने

Tue, 26 Jan 2021 11:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 26 Jan 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
republic day tractor rally: Police ready to stop samajwadi party rally activists with tractor at former MP residence in azamgarh
पूर्व सांसद के आवास पर मौजूद सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी (सपा) की ट्रैक्टर रैली को लेकर तनातनी की स्थिति बनी हुई है। अंबारी स्थित सपा नेता एवं पूर्व बाहुबली सांसद रमाकांत के आवास से सपाई ट्रैक्टर रैली लेकर दीदारगंज मार्ग स्थित अंबारी चौक पर पहुंचे।

विज्ञापन


चौक पर पुलिस ने ट्रकों को बेतरतीब खड़ा करके बैरिकेडिंग कर दी। इससे रैली चौक पर ही रुक गई है। मौके पर सपाई जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं और पुलिस उन्हें समझाने में जुटी हुई है। वहीं, मुबारकपुर विधानसभा में पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में रैली आजमगढ़ मऊ मार्ग पर निकाल दी गई है। अतरौलिया में भी विधायक संग्राम यादव की आवाज से रैली निकालने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


सपा की ओर से दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की गई थी। वहीं, पुलिस प्रशासन ने रैली को किसी भी कीमत पर रोकने के लिए धारा 144 का हवाला देते हुए पूरी तैयारी कर रखी है। मंगलवार सुबह से ही सपा के नेता एवं पूर्व सांसद रमाकांत के आवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाउडस्पीकर के साथ ट्रैक्टर पहले से ही रैली के लिए तैयार करके रखे गए थे। कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर रैली निकालने के लिए अड़े हुए थे। रमाकांत यादव की आवाज से निकली ट्रैक्टर रैली दीदारगंज मार्ग स्थित अंबारी चौक की तरफ पहुंची तो पुलिस ने मुख्य मार्ग पर ट्रकों को खड़ा करके एक तरीके से बैरिकेडिंग कर दिया।

इससे रैली चौक पर ही रुक गई है। चौक पर सैकड़ों की संख्या में सपाई नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस बैरिकेडिंग कर करके वहीं पर खड़ी है। एसपी के भी मौके पर पहुंचने की बात कही जा रही है। वहीं, मुबारकपुर विधानसभा में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से आजमगढ़ मऊ मार्ग पर रैली निकाल दी गई है।

कार्यकर्ता नारेबाजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उधर अतरौलिया में भी विधायक संग्राम यादव के नेतृत्व में उनके आवास पर रैली निकालने के लिए भारी संख्या में किसानों की भीड़ जमा हो गई है। किसी भी पल यहां से भी रैली निकालने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed