{"_id":"65b252e3f118da20af0c6dd6","slug":"republic-day-2024-azamgarh-ig-akhilesh-kumar-and-sp-anurag-arya-including-two-police-man-honored-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2024: आजमगढ़ के IG अखिलेश कुमार को मिला उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार, SP अनुराग आर्य को प्लेटिनम अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2024: आजमगढ़ के IG अखिलेश कुमार को मिला उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार, SP अनुराग आर्य को प्लेटिनम अवार्ड
Thu, 25 Jan 2024 05:54 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 25 Jan 2024 05:54 PM IST
सार
पुलिस विभाग से चार लोगों को पुरस्कार के लिए घोषणा की गई है। इसमें आईजी
अखिलेश कुमार के उत्कृष्ठ कार्यों को देखते हुए केंद्र की ओर से उन्हें उत्कृष्ठ सेवा पदक प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
आईजी व एसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इन तैयारियों की खुशियां उस समय दोगुनी हो गई जब पुलिस सेवा में तैनात अधिकारियों को पुरस्कार की घोषणा की गई। केंद्र और पुलिस महानिदेशक उप्र की ओर से जारी जिले से चार लोगों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
इसमें सबसे पहला आईजी अखिलेश कुमार का पुरस्कार आता है। आईजी अखिलेश कुमार के उत्कृष्ठ कार्यों को देखते हुए केंद्र की ओर से उन्हें उत्कृष्ठ सेवा पदक प्रदान किया गया है। वहीं पुलिस महानिदेशक उप्र की ओर से पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
इन पुरस्कारों में एसपी अनुराग आर्य को प्लेटिनम अवार्ड से नवाजा गया है। वहीं जनपद में निरीक्षक के पद पर तैनात राजेश कुमार को सिल्वर मेडल और मुख्य आरक्षी चालक अरूण कुमार सिंह को उत्कृष्ठ सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन