फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Remove the encroachment in three days, otherwise the bulldozer will run

Azamgarh News: तीन दिन में हटा लें अतिक्रमण नहीं तो चलेगा बुलडोजर

Fri, 09 Jun 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Remove the encroachment in three days, otherwise the bulldozer will run
नगर पंचायत क्षेत्र में हुए अवैध कब्जे व अतिक्रमण को लेकर तहसील व नगर पंचायत प्रशासन सख्त हो गया है। पांच दिनों से लगातार मुनादी करायी जा रही है। वहीं एसडीएम बूढ़नपुर ने तीन दिनों के अंदर अतिक्रमण न हटाने पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी है। एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद के निर्देश पर नगर पंचायत के ईओ डॉ. लव कुमार विगत पांच दिनों से लगातार मुनादी करा कर लोगों से अतिक्रमण को हटाने का अनुरोध कर रहे हैं। इसके बाद भी नगर क्षेत्र में कहीं से भी अतिक्रमण नहीं हटा है। ऐसे में एसडीएम व ईओ के साथ ही पीडब्लूडी के लोगों ने 100 शैय्या अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत पूरे कस्बे का चक्रमण कर तीन दिनों में अवैध कब्जा हटाने की अपील लोगों से की है। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के अंदर अतिक्रमणकारी स्वयं अपना अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो नगर पंचायत का बुलडोजर चलेगा। जिससे संबंधितों का नुकसान तो होगा ही वहीं अतिक्रमण हटाने का हर्जाना भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि नाली व फुटपाथ पर हुए हर तरह के अतिक्रमण को नगर पंचायत पूरी तरह से हटवाएगा। एसडीएम व नगर पंचायत प्रशासन की चेतावनी के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed