{"_id":"62376a3cc460b11b372b74c3","slug":"remaining-funds-released-for-construction-of-two-roads-azamgarh-news-vns644053774","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मार्गों के निर्माण की अवशेष धनराशि अवमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मार्गों के निर्माण की अवशेष धनराशि अवमुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी तहसील क्षेत्र में कंजरा दिलशादपुर मार्ग के लिए 6.47 लाख रुपये और जीयनपुर मुहम्मदाबाद मार्ग के लिए 8.52 लाख रुपये की अवशेष धनराशि जारी की गई है। दोनों मार्गों के निर्माण कार्य 31 मार्च तक हर हाल में पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है।
कंजरा दिलशादपुर मार्ग की हालत काफी दिनों से जर्जर था। इसकी वजह से इस मार्ग पर आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 2020 में ही बजट जारी कर दिया गया था लेकिन 6.47 लाख रुपये शेष थे। अब शासन की ओर से शेष बची धनराशि को भी जारी कर दिया गया है। अजमतगढ़ से कंजरा दिलशादपुर होते हुए नदवासराय तक जाने वाले मार्ग की कुल लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है। वहीं जीयनपुर से मुहम्मदाबाद जाने वाले मार्ग की कुल लंबाई लगभग 25 किमी है। कंजरा दिलशादपुर मार्ग के लिए शासन की ओर से 138.69 लाख रुपये का बजट स्वीकृत करते हुए 131.76 लाख रुपये जारी किए गए थे जीयनपुर मुहम्मदाबाद मार्ग के लिए 184.95 लाख रुपये का बजट स्वीकृत करते हुए 175.70 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। शासन की ओर से अवशेष बजट को जारी कर दिया गया है। कंजरा दिलशादपुर मार्ग के लिए 6.47 लाख रुपये और जीयनपुर मुहम्मदाबाद मार्ग के लिए 8.52 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार के अनु सचिव राजेश प्रताप सिंह ने उक्त धनराशि का 31 मार्च तक उपभोग हर हाल में कर लेने का निर्देश दिया है।