फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relatives of police personnel died from Corona will get help of 50 lakhs

कोरोना से मृत दो पुलिस कर्मियों के परिजनों को मिलेगी सहायता राशि

Mon, 24 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Relatives of police personnel died from Corona will get help of 50 lakhs
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में मृत सरकारी कर्मियों के परिजनों को कोरोना से मौत होने पर 50 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इसके तहत जिले में पुलिस महकमे के दो कर्मियों की कोरोना से मौत हुई है। जिनके परिवारों को सहायता राशि दिलाने की कवायद में महकमा जुट गया है। एसपी ने इस बाबत निर्देश मातहतों को दिए है।
विज्ञापन

कोरोना से जिले में दो पुलिस कर्मियों की अब तक मौत हुई है। इसमें एक कप्तानगंज थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल रहा है। तो दूसरा फायर बिग्रेड में तैनात कांस्टेबल रहा है। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों के अनुरूप महकमे के कोरोना से मृत इन दोनों कर्मियों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की कवायद में महकमा जुट गया है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने इस बाबत सोमवार को मातहतों से जानकारी लिया और जल्द से जल्द जरूरी कागजी कार्रवाई पूर्ण कर फाइल ऊपर भेजने का निर्देश दिया ताकि दोनों मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों को जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके। इससे दु:ख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि इस कवायद में देरी न की जाए और जितनी जल्दी हो सके कागजी कवायद पूर्ण करा ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed