फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relatives cried as soon as the dead bodies reached home

Azamgarh News: शवों के घर पहुंचते ही बिलख पड़े परिजन

Thu, 06 Jul 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Relatives cried as soon as the dead bodies reached home
बरसात के दौरान गिरी बिजली से जिले में मंगलवार की शाम छह लोगों की मौत हो गई। किसी के कुल का दीपक बुझ गया तो किसी के सिर से मां का साया उठ। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन चीत्कार कर उठे। उनके करुण क्रंदन ने मौजूद लोगों की आंखों में भी आंसू ला दिया। बिजली गिरने से मेंहनगर में चार तो देवगांव कोतवाली व रौनापार थाना क्षेत्रों में एक-एक की मौत हुई थी। मेंहनगर : थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर नियामतपुर गांव के सिवान में मवेशी चरा रही महिला शशिकला 42 के साथ ही तीन किशोर अनुराग यादव 14, अमन यादव 10 व शैलेश यादव उर्फ बब्बी 15 की मौके पर ही बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं अमित यादव 13 गंभीर रूप से झुलस गया। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतकों का शव गांव में पहुंचा तो परिजन चीत्कार कर उठे। मृतक अनुराग यादव दो बहनों का इकलौता भाई था। अनुराग की मौत से घर का कुलदीपक ही बुझ गया है। बहनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं मां-बाप के आंसू जैसे आंखों में ही जम से गए हैं। मृतक अमन कक्षा चार का छात्र था और उसके दो भाई व एक बहन बताए गए है। मृतक शैलेश कक्षा नौ का छात्र था। वह चार भाई बहनों में चौथे नंबर पर था। घटना में मृत शशिकला दो बेटी व एक बेटा है। मां की मौत से तीनों बच्चे बिलखते रहे। रौनापार : हैदराबाद गांव निवासी सूर्यनाथ की भी मंगलवार की शाम बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई थी। मृतक चार पुत्रों के पिता थे। बुधवार को शव घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। लालगंज : देवगांव कोतवाली के कोटाखुर्द गांव निवासी सुनील 50 घर के पीछे लगे पानी को निकालने के लिए गया था कि इसी दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मृतक चार पुत्री व दो पुत्र के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed