फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relationship made on the pretext of marriage, sterilization done on the pretext of giving medicine

शादी का झांसा दे बनाया संबंध, दवा देने के बहाने करा दी नसबंदी

Wed, 10 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Relationship made on the pretext of marriage, sterilization done on the pretext of giving medicine
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ शादी का झांसा देकर एक युवक ने शारीरिक संबंध बनाया और उसे दवा दिलाने के बहाने ले जाकर एक निजी क्लिनिक में नसबंदी करवा दी। युवती जब शादी का दबाव बनाने लगी तो वह जानमाल की धमकी देने लगा। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़ित युवती ने कहा है कि मेंहनगर थाना क्षेत्र के महादेव पारा गांव निवासी मो. आजम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। कई बार उसने उसके साथ गलत काम किया। गर्भ ठहरने की शंका होने पर आजम उसे दवा दिलाने के बहाने सैदपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर ले गया जहां उसने उसकी नसबंदी करा दी। युवती का आरोप है कि उसने जब आजम पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आजम अपने ननिहाल दरियापुर नेवादा में मामा के यहां आया है। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed